आप विधायक अमानतुल्लाह को राहत, मनी लांड्रिंग मामले में मिली बेल

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ओखला से आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह को राहत मिल गई है।

आप विधायक को राउज एवेन्यू कोर्ट से बेल मिल गई है। अमानतुल्लाह खान को ईडी के सामने पेश होने के लिए कई बार समन जारी किया गया था, लेकिन वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए।

बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें ईडी के सामने पेश होने का आदेश दिया। इसके बाद अमानतुल्लाह खान ईडी के सामने पेश हुए।

हालांकि, बाद में राउज एवेन्यू कोर्ट ने कहा कि अमानतुल्लाह खान ईडी के समन पर जांच एजेंसी के सामने पेश हो गये हैं।

कोर्ट ने कहा कि विधायक को कोर्ट में पेश होना होगा। कोर्ट के इस आदेश के बाद अमानतुल्लाह खान आज राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए और पेशी के बाद कोर्ट ने उन्हें जमानत दे दी।

कोर्ट ने अमानतुल्लाह को 15 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी है।

इसे भी पढ़ें

जल्द ही कई स्मॉल फाइनेंस बैंक बनेंगे रेगुलर बैंक: RBI

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं