AAP विधायक अमानतुल्लाह गिरफ्तार, ED ने की कार्रवाई [AAP MLA Amanatullah arrested, ED took action]

3 Min Read

दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में 4 घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किये गये

नई दिल्ली, एजेंसियां। ED ने सोमवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान को अरेस्ट कर लिया है।

ED दिल्ली वक्फ बोर्ड मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ के लिए सुबह अमानतुल्लाह के घर पहुंची थी। 4 घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

सुबह 8.15 बजे से हो रही थी पूछताछ

सुबह 8:15 बजे से उनसे घर में ही पूछताछ और जांच की जा रही थी। 4 घंटे पूछताछ के बाद दोपहर 12.15 बजे ED अफसर उन्हें अरेस्ट करके ऑफिस ले गये।

वक्फ बोर्ड मनी लांड्रिंग का है मामला

ओखला सीट से विधायक अमानतुल्लाह पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली वक्फ बोर्ड का अध्यक्ष रहते हुए 32 लोगों की अवैध भर्ती कराई और फंड का गलत इस्तेमाल किया।

वक्फ की संपत्तियों को किराए पर दिया। ED पहले भी 2 बार अमानतुल्लाह से पूछताछ कर चुकी है।

अमानतुल्लाह ने जताई थी गिरफ्तारी की आशंका

ED के एक्शन के बाद अमानतुल्लाह ने कहा था- ‘सर्च वारंट के नाम पर ED का मकसद सिर्फ मुझे गिरफ्तार करना है। मैंने हर नोटिस का जवाब दिया है। मुझे 2 साल ये लोग मुझे परेशान कर रहे हैं।’

दरवाजे पर हुई बहस, ED बोली- बाहर आकर बात करिए

अमानतुल्लाह और ED की टीम के बीच दरवाजे पर ही बहस हुई। ED की टीम ने कहा कि आप बाहर आकर बात करिए।

अमानतुल्लाह ने कहा कि मैंने आपसे 4 हफ्ते का समय मांगा था। मेरी सास का तीन दिन पहले ऑपरेशन हुआ है। आप मुझे फिर से अरेस्ट करने आ गए।

ED के अधिकारी ने जवाब में कहा- आपने कैसे मान लिया कि हम आपको अरेस्ट करने आए हैं।

इस पर अमानतुल्लाह ने कहा कि आप अरेस्ट करने नहीं आए हैं तो क्यों आए हैं। आपको मेरे घर पर क्या सर्च करना है। मेरे घर पर खर्च तक के पैसे नहीं हैं।

इसे भी पढ़ें

AAP विधायक अमानतुल्लाह के घर पहुंची ED, चल रही पूछताछ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं