नयी दिल्ली, एजेंसियां : आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं ने रविवार को बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना पढ़ी।
आप के कार्यकर्ता और नेता ‘संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ’ शपथ समारोह में भाग लेने के लिए यहां राउज एवेन्यू स्थित पार्टी मुख्यालय में एकत्र हुए।
इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘जब तक आम आदमी पार्टी है, उसके कार्यकर्ता आखिरी सांस तक संविधान की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे।
भाजपा संविधान में संशोधन करना चाहती है।’’ सिंह ने लोगों से आगामी लोकसभा चुनाव में दिल्ली की सभी सात सीट पर विपक्षी गुट ‘इंडिया’ के उम्मीदवारों को वोट देने को कहा।
इसे भी पढ़ें
गरीब छात्रों के लिए ऑनलाइन शैक्षिक मंच शुरू करेंगे सुपर 30 के संस्थापक आनंद कुमार







