इंसुलिन, चिकित्सक के परामर्श से वंचित कर केजरीवाल को ‘‘धीमी मौत’’ की ओर धकेला जा रहा: ‘आप’

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : आम आदमी पार्टी (आप) ने शनिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को इंसुलिन और चिकित्सक के परामर्श से वंचित रखकर तिहाड़ जेल में उन्हें ‘‘धीमी मौत’’ की ओर धकेला जा रहा है।

पार्टी प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि टाइप-2 मधुमेह से पीड़ित केजरीवाल इंसुलिन दिए जाने और अपने पारिवारिक चिकित्सक से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बात कराए जाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन जेल प्रशासन उनके अनुरोध को स्वीकार नहीं कर रहा।

भारद्वाज ने जेल में मुख्यमंत्री के रक्त शर्करा स्तर का हवाला देते हुए कहा, ‘‘मैं पूरी जिम्मेदारी के साथ कहना चाहता हूं कि केजरीवाल को धीमी मौत देने की साजिश की जा रही है।’’

इसे भी पढ़ें

जब दुनिया तनाव में है, भारत प्रगति कर रहा है : सीआईआई अध्यक्ष

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं