नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) पर आरोप लगाया कि वह अपने राजनीतिक नाटक के लिए अदालत का इस्तेमाल करने की कोशिश कर रही है।
पार्टी ने दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके वकीलों ने अदालत में पुराने आरोपों को ही दोहराया।
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि पूरा देश जानता है कि सस्ते नाटक और नौटंकी ही आम आदमी पार्टी की असली विशेषता रही है।
और आज आम आदमी पार्टी ने सारी हदें पार कर कोर्ट जैसी पवित्र जगह को भी अपने राजनीतिक नाटक का मैदान बना लिया है।
उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में पहली बार कोर्ट को राजनीतिक अखाड़ा बनाने की कोशिश की गई है।
उन्होंने कहा कि हमें पता है कि आम आदमी पार्टी का राजनीतिक चरित्र रहा है कि वे हमेशा से ड्रामेबाजी और नौटंकी वाली राजनीति करती है, लेकिन आज जिस तरीके से कोर्ट के पावन फ्लोर को अपने राजनीतिक नौटंकी का अड्डा बनाने की कोशिश की गई, उसे पूरे देश ने देखा।
इसे भी पढ़ें
अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड के जिलों में अफस्पा छह महीने के लिए बढ़ाया गया









