नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने आबकारी नीति मामले में राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की गिरफ्तारी के खिलाफ बृहस्पतिवार को मध्य दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया।
पार्टी के कई कार्यकर्ता दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित आप कार्यालय में एकत्र हुए और उन्होंने केंद्र के खिलाफ नारे लगाते हुए सिंह की रिहाई की मांग की।







