कांग्रेस से नहीं करेगी गठबंधन
नई दिल्ली, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा।
चार सीटों पर आम आदमी पार्टी और तीन सीटों पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा, लेकिन एक भी सीट पर सफलता नहीं मिली।
दिल्ली में अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है। अब आम आदमी पार्टी ने यह निर्णय किया है कि वह अपने दम पर ही चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं करेगी।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में गठबंधन नहीं
पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने कहा कि कांग्रेस के साथ गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए था।
उन्होंने स्पष्ट किया कि 2025 की शुरुआत में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा।
बता दें कि राय का यह बयान आप विधायकों के साथ बैठक के बाद आया है।
इंडी गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था
इंडी गठबंधन के साथ विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर गोपाल राय ने कहा कि यह शुरू से ही साफ है कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बना था।
हमने लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में देश में कोई गठबंधन नहीं है।
हम दिल्ली की जनता के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। लोकसभा चुनाव से पहले हमने आप और कांग्रेस को चुनाव पूर्व गठबंधन बनाते हुए देखा, जिसका उद्देश्य भाजपा विरोधी वोटों के विभाजन को रोकना था।
वही आप जिसने कभी कांग्रेस के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर पर सवार होकर खुद को राजधानी में एक मजबूत ताकत के रूप में स्थापित किया था।
इसे भी पढ़ें
ईडी का खुलासाः आम आदमी पार्टी को अमेरिका समेत 8 देशों से मिले करोड़ों रुपये



















