नयी दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) ने मंगलवार को कहा कि वह 28 मई को नये संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार करेगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नये भवन का उद्घाटन करेंगे। पार्टी ने कहा, कई अन्य विपक्षी दल भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। हम समारोह का बहिष्कार करेंगे।
नये संसद भवन के लोकसभा कक्ष में 888 सदस्य और राज्यसभा कक्ष में 300 सदस्य बैठ सकते हैं।







