आधार कार्ड निःशुल्क अपडेट करने की तारीख तीन महीने और बढ़ी

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड को निःशुल्क अपडेट करने की तारीख बढ़ा दी है।

अब देश के करोड़ों आधार कार्ड (Aadhaar Card) होल्डर 14 जून 2024 तक फ्री में आधार डिटेल अपडेट करा सकते हैं।

मौजूदा वक्त में आधार कार्ड पहचान और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए अहम दस्तावेज बन चुका है। बैंक से लेकर गैस सिलेंडर लेने तक के लिए आधार नंबर देना पड़ता है।

अगर आपका आधार 10 साल पहले बना है और इसमें किसी प्रकार के अपडेशन की आवश्यकता है तो यह काम बिल्कुल मुफ्त हो जाएगा।

इसकी समय सीमा 14 मार्च को खत्म हो रही थी, लेकिन इसे तीन महीने के लिए आगे बढ़ा दिया है।

UIDAI ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पोस्ट में लिखा- यूआईडीएआई ने फ्री ऑनलाइन डॉक्यूमेंट अपलोड सर्विस को 14 जून 2024 तक बढ़ाया है।

इससे लाखों आधार धारकों को राहत मिलेगी। यह फ्री सेवा केवल myAadhaar पोर्टल पर उपलब्ध है। UIDAI देशवासियों को अपने आधार में डॉक्यूमेंट्स अपडेट रखने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है।

इसे भी पढ़ें 

अमिताभ कौशल को झारखंड के सूचना-जनसंपर्क सचिव का अतिरिक्त प्रभार, कई अन्य आईएएस को मिले अतिरिक्त दायित्व

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं