शादी समारोह में करंट लगने से एक युवक की हुई दर्दनाक मौत, जानिए क्या है पूरा मामला [A young man died painfully due to electric shock during a wedding ceremony, know the whole matter]

2 Min Read

रायबरेली, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में शादी की खुशियां तब मातम में बदल गई, जब शादी समारोह के दौरान एक युवक की करंट लगने के कारण मौत हो गई।

घटना के समय युवक डीजे पर बैठा हुआ था। इस दिल दहलाने वाली घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि डीजे के ऊपर बैठे युवक की करंट के चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि अन्य 3 लोग घायल हो गए। इसमें एक की हालात गंभीर है।

डीजे कर्मचारी की हुई मौत

बता दें कि डीह थाना क्षेत्र के पूरे उपाध्याय मजरे कस्बा डीह में नंदू कुमार पाल के घर में शादी थी। इसके लिए उनके यहां बारात आई थी। शादी में द्वार चार के समय डीजे बज रहा था, जिस पर उसके कर्मचारी बैठे हुए थे और उसके ऊपर से बिजली की लाइन थी।

इसी बीच डीजे पर बैठा रंजीत पाल करंट की चपेट आ गया और जमीन पर जा गिरा। इससे उसकी मौत हो गई। तभी घटना में बचाव करने आए मृतक के 3 साथी भी घायल हो गए।

घायलों को ले जाया गया CHC

वहीं, घटना के बाद तीनों घायल युवकों को CHC ले जाया गया। यहां इलाज के बाद 2 को घर भेज दिया गया। जबकि एक की हालत गंभीर होने के कारण उसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

इस घटना के बाद शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई। हालांकि माहौल शांत होने पर शादी की रस्में पूरी की गई। इस मामले में डीह थाना प्रभारी शिवा कान्त पांडेय ने जानकारी दी कि शव को पोस्टमॉर्टम के भेजा दिया गया है।

इसे भी पढ़ें

उत्तर प्रदेश में स्कूल की तरक्की के लिए बच्चे की हत्या

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं