चिराग और तेजस्वी में छिड़ी जुबानी जंग, हो रहे वार पर वार

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।

चिराग बयान पर तेजस्वी यादव ने हमला बोला है। कहा कि चिराग ने बोला था कि संपन्न दलित को आरक्षण छोड़ देना चाहिए। अब क्यों नहीं आरक्षण छोड़ रहे हैं।

आज वह उन्हीं लोगों के साथ हैं जो लोग संविधान को खत्म कर रहे हैं, जो लोग आरक्षण को खत्म कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चिराग पासवान का इस पर मुंह क्यों नहीं खुल रहा है।

वे संविधान को खत्म करने वालों के साथ हैं। ये लोग तानाशाह हैं। जनता को अपना प्रतिनिधि चुनने नहीं दे रहे हैं।

चिराग बोले-इस बार राजद का खाता भी नहीं खुलेगाः

इससे पहले चिराग ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भगवान शिव को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि शिव मैं हूं।

ये लोग समाज को तोड़ने का काम तो पहले कर रहे थे। अब भगवान के नाम पर भी लड़ाने का काम कर रहे हैं।

इनकी मानसिकता सामने आ गई है। तेजस्वी यादव के मोदी युग के अंत वाले बयान पर कहा कि इंडी गठबंधन चुनाव हार रही है। उन्होंने कहा कि हार तो इन लोगों का होगा। पिछली बार एक सीट नहीं जीत पाए थे। इस बार खाता भी नहीं खुलेगा।

इसे भी पढ़ें

IPL-लखनऊ से हारकर मुंबई मुश्किल में

Share This Article
Exit mobile version