नई दिल्ली, एजेंसियां। राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। फिल्म 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के दिन रिलीज होगी।
रिलीज की तारीख नजदीक आते ही फिल्म से जुड़ी नई खबरें सामने आ रही हैं, जिसने फैंस को और भी बेचैन कर दिया है।
दरअसल वरुण धवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने फिल्म में अपने कैमियो रोल का खुलासा किया है।
वायरल वीडियो में वरुण के साथ श्रद्धा नजर आ रहीं हैं। ये सीन फिल्म के एक गाने ‘खूबसूरत’ में का है।
वरुण धवन ने इस वीडियो के कैप्शन में बताया कि उनकी 2022 की फिल्म भेड़िया का किरदार स्त्री 2 में नजर आएगा।
वीडियो की शुरुआत श्रद्धा कपूर की आवाज से होती है, जहां वह कहती हैं- कुछ कहानियों को समझा नहीं जाता, सिर्फ महसूस किया जाता है।
इसके बाद श्रद्धा एक लाल साड़ी में बालकनी में खड़ी नजर आती हैं। श्रद्धा के खुले बाल और काजल भरी आंखें उनके किरदार को और भी रहस्यमयी बनाती हैं।
जैसे ही बैकग्राउंड में गाना शुरू होता है, वरुण धवन की एंट्री होती है, और वह श्रद्धा को अपने करीब खींच लेते हैं।
यानी स्त्री 2 में दर्शकों को भेड़िया और स्त्री का एक अनोखा क्रॉसओवर देखने को मिलेगा। इस क्रॉसओवर ने फिल्म के प्रति दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
इसे भी पढ़ें
नो एंट्री 2’ से बाहर होने पर बोले अनिल कपूर-घर की बात घर में रहने दो









