एक पेड़ मां के नाम अभियान की शुरुआत [A tree in the name of mother]

1 Min Read

पर्यावरण दिवस पर पीएम ने किया पौधरोपण

नई दिल्ली, एजेंसियां। 5 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत की।

इसके तहत पीएम मोदी ने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल का पौधा भी लगाया।

पौधारोपण के दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना मौजूद रहे।

विश्व पर्यावरण दिवस हर साल 5 को जून को दुनियाभर में मनाया जाता है। 5 जून 1972 में स्वीडन के स्टॉकहोम में मानव पर्यावरण पर यूनाइटेड नेशंस सम्मेलन हुआ था।

इसके बाद 1973 में विश्व पर्यावरण दिवस मनाने की शुरुआत यूनाइटेड नेशंस (UN) ने की थी।

इस साल पर्यावरण दिवस की थीम ‘भूमि बहाली, मरुस्थलीकरण और सूखे से बचाव’ है। सऊदी अरब विश्व पर्यावरण दिवस 2024 के लिए वैश्विक मेजबान है।

इसे भी पढ़ें

QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2025

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं