जनता के पास 2,000 रुपये के कुल 9,760 करोड़ रुपये के नोट अब भी मौजूद : आरबीआई

1 Min Read

मुंबई : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि 2,000 रुपये के करीब 97.26 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं, जबकि ऐसे 9,760 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी जनता के पास मौजूद हैं। आरबीआई ने 19 मई को 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी।

आरबीआई के अनुसार इस तरह 2,000 रुपये मूल्य के कुल नोटों में से 97% से ज्‍यादा नोट वापस आ चुके हैं। इन नोटों को बैंकों में जमा करने की अंतिम तिथि 7 अक्‍टूबर तय की गई थी. ऐसे में बैंकों में अब इन नोटों को जमा नहीं किया जा सकता। लेकिन आपके पास यदि नोट बाकी हैं तो रिजर्व बैंक के 19 रीजनल आफिस में 2,000 रुपये के नोटों को जमा या बदला जा सकता है।

मीडिया में खबर आई थी कि अंतिम तिथि निकलने के बाद 2,000 के नोटों को बदलने या जमा करने के लिए आरबीआई के बाहर लंबी लाइन देखी जा रही है। इतना ही नहीं कुछ लोग तो 300 रुपये प्रति 10000 पर नोट बदलने के लिए लाइन में भी लगे हुए हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं