ऐड शूट के दौरान शमा सिकंदर को एक सुपर स्टार ने लगा लिया गले [A super star hugged Shama Sikander during an ad shoot]

2 Min Read

कहा- लोग इनडायरेक्टली फेवर मांगते थे

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस शमा सिकंदर ने फिल्म इंडस्ट्री में कास्टिंग काउच को लेकर बात की है।

उन्होंने बताया कि एक एड शूट पर उन्हें अनकंफर्टेबल सिचुएशन का सामना करना पड़ा था क्योंकि एक सुपरस्टार ने उन्हें सीन इम्प्रोवाइज करने के नाम पर गले लगा लिया था।

काफी असहज हो गई थी

एक इंटरव्यू में शमा ने कहा, मुझे एड की शूटिंग पर लगा कि वो एक्टर मुझे किसी न किसी बहाने बस गले लगाना चाहता था। आपको कुछ लोगों से वाइब आ जाती है।

जब वे मेरे साथ शूटिंग कर रहे थे तो उन्होंने सीन बेहतर करने के लिए कुछ बातें कहीं। उन्होंने कहा कि वह सीन में मुझे गहने पहना देंगे। फिर मुझे गले लगा लेंगे।

जब उन्होंने मुझे गले लगाने की कोशिश की, तो मैं काफी अनकंफर्टेबल हो गई। ऐसा मैंने पहले कभी फील नहीं किया था।

दोबारा उसके साथ काम नहीं करूंगी

शमा ने आगे कहा, मैंने उनसे पहले कई लोगों के साथ काम किया है। कई लड़के मेरे दोस्त हैं लेकिन किसी के साथ मुझे इतना अनकंफर्टेबल महसूस नहीं हुआ।

वो आदमी सुपरस्टार था तो उसे ये सब करने की क्या जरूरत थी? वो बेहद शॉकिंग घटना थी। मैं जिंदगी में दोबारा कभी उसके साथ काम नहीं करूंगी।

इसे भी पढ़ें

इतनी एक्ट्रेस ने अब बताया-कम उम्र में हुई थी कास्टिंग काउच की शिकार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं