देशी पिस्तौल-कारतूस रखने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार, हथियार बेचने जा रहा था मुंबई [A person was arrested for having a country-made pistol and cartridges, he was going to Mumbai to sell weapons]

1 Min Read

मुंबई,एजेंसियां। महाराष्ट्र में मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति को देशी पिस्तौल और कारतूस रखने के आरोप में गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। एक गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की यूनिट-6 ने शिवाजी नगर इलाके से आरोपी सुरेश भोजराज डोलारे को गिरफ्तार किया।

अधिकारी ने कहा कि पुलिस को जानकारी मिली कि एक व्यक्ति मुंबई में हथियार बेचने जा रहा है। उन्हें आरोपी के पास से पिस्तौल और कारतूस मिला। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम और महाराष्ट्र पुलिस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें

सलमान खान से 5 करोड़ रंगदारी मांगने वाला जमशेदपुर से धराया मुंबई पुलिस साथ लेकर जायेगी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं