गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा ढहा: दिल्ली पुलिस

1 Min Read


नयी दिल्ली : पूर्वोत्तर दिल्ली में गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन का एक हिस्सा बृहस्पतिवार को ढह गया।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, शुरुआती रिपोर्ट से पता चला है कि स्टेशन के ढह गए हिस्से की चपेट में तीन से चार वाहन आ गए।

मेट्रो स्टेशन का मलबा गिरने की वजह से एक शख्स दब गया, उसे मलबे से बाहर निकाल लिया गया है। मलबे में कुछ बाइकें भी दब गई हैं, जिनको बाहर निकाला जा रहा है।

इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। इस हादसे में कुछ लोगों के घायल होने की खबर मिल रही है।

पिंक लाइन पर गोकुलपुरी से शिव विहार के बीच मेट्रो सेवा को फिलहाल रोक दिया गया है। राहत बचाव के लिए दमकल की 4 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें

जब भी लोकतंत्र की चर्चा होगी मनमोहन सिंह के योगदान को याद किया जाएगा: प्रधानमंत्री मोदी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं