छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया

1 Min Read

दंतेवाड़ा, एजेंसियां : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया है।

पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है।

पुलिस ने बताया कि पुरांगेल, बड़ेपल्ली, डोडीतुमनार और गमपुर इलाकों में माओवादियों की मौजूदगी के बारे में इनपुट के आधार पर गुरुवार को ऑपरेशन शुरू किया गया था।

गोलीबारी समाप्त होने के बाद, मौके से एक पुरुष नक्सली का शव और एक हथियार बरामद किया गया। अभी और नक्सली मिलने की संभावना है।

सर्च ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। अधिकारी ने बताया कि इस घटना के साथ इस साल बस्तर क्षेत्र के सात जिलों में अलग-अलग मुठभेड़ों में मारे गए नक्सलियों की संख्या 47 तक पहुंच गई है।

मंगलवार को क्षेत्र के बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 13 नक्सली मारे गये।

बीजापुर जिला बस्तर लोकसभा क्षेत्र में है, जहां 19 अप्रैल को आम चुनाव के पहले चरण में मतदान होगा।

इसे भी पढ़ें

अलविदा जुमा की नमाज अदा कर मांगी अमन-चैन की दुआ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं