रायपुर रेलवे स्टेशन पर लगी भयंकर आग

2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन पर भयंकर आग लग गई। स्टेशन  स्थित होटल में बुधवार की रात अचानक आग लग गई। होटल में मौजूद कुछ कर्मचारी समझ पाते तब तक चिंगारी ने होटल के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया।

जब हादसा हुआ उस वक्त होटल बंद ही था। किचन वगैरह में भी कोई काम नहीं हो रहा था। इसलिए घटना की वजह शॉर्ट सर्किट को माना जा रहा है। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

बारी-बारी से यह आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हैं। आग सबसे पहले होटल के सामने की तरफ लगी, इसे देख कर्मचारी बाहर आए और सूचना फायर ब्रिगेड को दी।

होटल प्रबंधन की तरफ से प्रदीप पाल ने बताया कि आग ने होटल के ग्राउंड फ्लोर को अपनी चपेट में ले लिया। अंदर की तरफ आग बढ़ सकती है। करीब 25 से 30 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान है।

नुकसान का यह आंकड़ा बढ़ भी सकता है। शाम करीब 7 बजकर 15 मिनट पर कर्मचारियों को पता चला कि आग चल चुकी है। करीब एक घंटे का वक्त बीत जाने के बाद भी आग बुझी नहीं है। अब फायर फाइटर्स होटल के अंदर जाकर जायजा लेने का प्रयास कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें

रेलवे में अप्रेंटिस के 700 पदों पर निकली वेकेंसी, 10वीं पास को मौका

Share This Article
Exit mobile version