प्रेम में पाकिस्तान से बिहार पहुंची युवती को ढाई साल बाद मिली बेल [A girl who came to Bihar from Pakistan for love got bail after two and a half years]

3 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार के जेल में ढाई साल से बंद पाकिस्तानी युवती को बेल मिल गई है। यह युवती नेपाल के रास्ते सीतामढ़ी में दाखिल होने के दौरान अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई थी। भिट्ठा मोड़ बॉर्डर पर एसएसबी ने दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया था। प्रेमी को सीतामढ़ी सिविल कोर्ट से जमानत मिल चुकी थी, जबकि युवती नूर खादिजा को पटना हाईकोर्ट ने जमानत पर रिहा किया है। हालांकि, उसे प्रेमी के साथ रहने और हर माह थाना और कोर्ट में हाजिरी देने का आदेश भी दिया गया है।

अगस्त 2022 में अवैध रूप से घुसी थी भारत मेः

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी युवती नूर खादिजा को अगस्त 2022 में भारतीय सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करते हुए पकड़ा गया था। उसे सोशल मीडिया के जरिए हैदराबाद के सैयद हैदर से प्यार हो गया था। नूर, अपने प्रेमी हैदर के साथ रहने के लिए बिहार के रास्ते हैदराबाद जाने की योजना बना रही थी।

उसने पहले नेपाल में प्रवेश किया और वहां से प्रेमी के साथ भिट्ठा मोड़ बॉर्डर के रास्ते बिहार में दाखिल हो गई थी। एसएसबी ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन 2022 में हैदर को जमानत मिल गई थी। नूर के जमानत के समय कोर्ट ने हैदर का पासपोर्ट जमा करवा लिया था, ताकि वह विदेश न भाग सके।

ऐसे मिली बेलः

नूर खादिजा की जमानत के लिए प्रेमी हैदर ने पूरी ताकत लगाई। जमानत मिलने के बाद भी नूर की रिहाई में कागजी प्रक्रिया में देरी हुई। अंततः हैदर और नूर के परिवार के एक सदस्य ने जमानतदार बनकर उसे जेल से रिहा कराया। अब नूर को हर महीने थाना और कोर्ट में हाजिरी लगानी होगी। दोनों ने राहत की सांस ली है, और नूर अपने प्रेमी हैदर के साथ रहेगी। इसके अलावा, हैदर का पासपोर्ट भी जमा कर लिया गया है, ताकि वह भी विदेश नहीं भाग सके।

इसे भी पढ़ें

अमन साहू गैंग पाकिस्तान से कर रहा हथियारों की तस्करी, ATS ने किया बड़ा खुलासा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं