बिहार में मुठभेड़ के दौरान हत्या के मामलों में तीन लाख का इनामी अपराधी ढेर [A criminal with a bounty of Rs 3 lakh in murder cases was killed during an encounter in Bihar]

1 Min Read

अररिया, एजेंसियां। बिहार के अररिया जिले में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में हत्या के कई मामलों में वांछित एक अपराधी मारा गया। इस अपराधी पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था। घटना के दौरान चार पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं, लेकिन उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

नरपतगंज में हुई मुठभेड़

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) एसटीएफ कुंदन कृष्णन ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार रात नरपतगंज इलाके में मुठभेड़ में अपराधी चुनमुन झा उर्फ राकेश झा मारा गया। यह अपराधी भोजपुर और पूर्णिया जिलों में आभूषणों के शोरूम में लूटपाट के कई मामलों में वांछित था।

एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

कुंदन कृष्णन ने कहा कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम को गोपनीय सूचना मिली थी कि झा छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिसकर्मी झा के बताए स्थान पर पहुंचे, जहां झा ने पुलिसकर्मियों को देख भागने की कोशिश की और गोलियां चला दीं। इसके बाद एसटीएफ के दल ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें चुनमुन झा घायल हो गया।

इसे भी पढ़ें

पटना में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, कुख्यात सोनू के पैर में लगी गोली

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं