सहस्त्रताल ट्रैकिंग पर 9 ट्रैकर की मौत [9 trackers died on Sahastratal trekking]

2 Min Read

13 को सुरक्षित बचाया गया, 5 के शव मिले

देहरादून, एजेंसियां। उत्तरकाशी के सहस्त्रताल ट्रैकिंग पर गए 9 ट्रैकर्स की मौत हो गई है। जिला प्रशासन ने देर रात इसकी पुष्टि की है।

अब तक पांच शवों को बाहर निकल गया है। चार ट्रैकर्स के शव अभी भी सहस्त्रताल ट्रैकिंग पर भी फंसे हुए हैं।

इनमें आज दिन तक निकलने की उम्मीद जताई जा रही है। जबकि 13 अन्य लोगों को भी सुरक्षित बचा लिया गया है।

इनमें से कुछ लोग बीमार है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आज निकाले जा सकते हैं बाकी शव

एसडीआरएफ और पुलिस की टीम ने ट्रैकर्स को बचाने के लिए बुधवार दोपहर बाद रेस्क्यू अभियान शुरू किया था।

रेस्क्यू अभियान के लिए वायु सेवा की टीम का भी सहारा लिया गया था। संयुक्त बचाव दल ने 13 ट्रैकर्स को सुरक्षित निकाल लिया है।

5 शव निकालने के बाद मौसम खराब होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा और चार ट्रैकर्स के शव नहीं निकाल पाए।

डीएम मेहरबान बिष्ट ने बताया कि गुरुवार सुबह फिर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है और चार लोगों के शव निकाल दिए जाएंगे।

इसे भी पढ़ें

भूकंप के झटकों से हिली देवभूमि की धरती

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं