सुप्रीम कोर्ट में 83 हजार केस पेंडिंग [83 thousand cases pending in Supreme Court]

1 Min Read

हाईकोर्ट और ट्रायल कोर्ट में भी 5 करोड़ केस

नई दिल्ली, एजेंसियां। देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट में 82,831 केस पेंडिंग हैं। यह अब तक पेंडिंग केसों की सबसे बड़ी संख्या है। अकेले 27,604 पेंडिंग केस पिछले एक साल के अंदर दर्ज हुए हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट में 2024 में 38,995 नए केस दर्ज किए गए।

इनमें से 37,158 केसों का निपटारा हुआ। पिछले 10 साल में 8 बार पेंडिंग केस की संख्या बढ़ी है। 2015 और 2017 में पेंडिंग केस कम हुए।

हाईकोर्ट में 59 लाख केस पेंडिंग

वहीं हाईकोर्ट में 2014 में कुल 41 लाख पेंडिंग केस थे, जो बढ़कर अब 59 लाख पहुंच गए हैं।

पिछले 10 सालों में केवल एक बार पेंडिंग केस कम हुए। ट्रायल कोर्ट में 2014 में 2.6 करोड़ मामले केस पेंडिंग थे जो अब 4.5 करोड़ हैं।

इसे भी पढ़ें

के. कविता को सुप्रीम कोर्ट से मिली बेल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं