बिहार में 8 लोग बाढ़ में बहे, UP में बारिश-बिजली का अलर्ट [8 people washed away in flood in Bihar, rain-lightning alert in UP]

3 Min Read

राजस्थान में इस मानसून सीजन सबसे ज्यादा 56% बारिश

पटना, एजेंसियां। देश में मानसून सीजन अब खत्म होने की कगार पर है। हालांकि, बिहार और UP में बाढ़ की तबाही जारी है। बिहार के 16 जिले में 10 लाख आबादी बाढ़ से प्रभावित है।

यहां अलग-अलग जिलों में 8 लोग बह गए। एक महिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

नेपाल में बारिश ने 56 साल का रिकार्ड तोड़ाः

बिहार के जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि नेपाल में बारिश ने 56 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पड़ोसी देश ने 6 लाख 50 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा है।

इससे बिहार में 56 साल बाद कोसी में इतना ज्यादा पानी आया है। बीते 24 घंटे में अलग-अलग जिलों में 7 से ज्यादा बांध टूट गए हैं।

यूपी में 4 दिनों से लगातार बारिशः

यूपी में 4 दिनों से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज भी 50 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

वाराणसी में बारिश के चलते सोमवार देर रात काशी विश्वनाथ मंदिर के पास मकान गिर गया। हालांकि, कोई जख्मी नहीं हुआ।

देश भर में सामान्य 8 प्रतिशत ज्यादा बारिशः

IMD ने बताया कि 1 जून से 30 सितंबर तक मानसून सीजन में इस बार देशभर में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश हुई है।

राजस्थान में सबसे ज्यादा (सामान्य से 56% ज्यादा) और पंजाब में सबसे कम (सामान्य से 28% कम) बारिश हुई।

सरदार सरोवर बांध पहली बार फुलः

गुजरात में सरदार सरोवर नर्मदा डैम 1 अक्टूबर को सीजन में पहली बार फुल हुआ। आज डैम अपने अधिकतम स्तर 138.68 मीटर पर पहुंच गया है।

डैम में फिलहाल में 82,408 क्यूसेक पानी है। फिलहाल 5 हजार क्यूसेक पानी नदी में छोड़ा जा रहा है। मुख्य नहर में 4364 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।

टरबाइन से 40,930 क्यूसेक पानी बहता है।

इसे भी पढ़ें

बिहार के 12 जिलों में बाढ़ से डेढ़ लाख लोग प्रभावित [One and a half lakh people affected by floods in 12 districts of Bihar]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं