HMPV वायरस के 8 केस, सभी बच्चे [8 cases of HMPV virus, all children]

1 Min Read

महाराष्ट्र में 2 बच्चे पॉजिटिव

बेंगलुरु, एजेंसियां। कोरोना जैसे HMPV वायरस के केस बढ़कर 8 हो गए हैं। मंगलवार को महाराष्ट्र के नागपुर में 2 केस सामने आए। यहां एक 13 साल की लड़की और एक 7 साल का लड़का संक्रमित मिला है

दोनों ही बच्चों को लगातार सर्दी-बुखार था। इसके बाद प्राइवेट लैब की जांच में दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालांकि इन्हें अस्पताल में भर्ती नही करना पड़ा। इलाज के बाद उनकी स्थिति कंट्रोल में है।

कर्नाटक और तमिलनाडू में भी मिले केसः

इससे एक दिन पहले कर्नाटक और तमिलनाडु में 2-2, पश्चिम बंगाल और गुजरात में एक-एक केस मिलाकर वायरस के कुल 6 मामले सामने आए थे। सभी पीड़ित बच्चे हैं।

देश के 4 राज्यों में संक्रमण के मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा था कि यह वायरस सामान्य है और इससे डरने की जरूरत नहीं है।

इसे भी पढ़ें

बंगलूरू में 8 महीने की बच्ची में दिखे लक्षण HMPV, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया अलर्ट

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं