कोलकाता, एजेंसियां। लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के विभिन्न हिस्सों में आयकर विभाग ने छापेमारी की है।
एक सत्तू निर्माता कंपनी के मालिक के दफ्तर से करीब 75 लाख रुपये बरामद हुए। सत्तू बनाने वाली कंपनी का दफ्तर चेतला में है।
आयकर विभाग ने पिछले 48 घंटों तक वहां तलाशी अभियान चलाया है। लगभग 75 लाख रुपये से अधिक पैसे उनके यहां से बरामद किये गये है।
गिनती अभी भी जारी है। अनुमान है कि यह रकम और बढ़ सकती है। कंपनी के मालिक बरामद रकम के बारे में कोई जवाब नहीं दे सकें है कि यह पैसा कहां से आया और पैसे का स्रोत क्या है।
कंपनी के मालिक को अगले हफ्ते आयकर विभाग के दफ्तर में तलब किया गया है। इस संबंध में आयकर विभाग ने चुनाव आयोग को जानकारी दी है कि चुनाव से पहले इतनी बड़ी रकम बरामद की गई है।
इसके अलावा कंपनी के मालिक को अगले हफ्ते आयकर विभाग के दफ्तर में तलब किया गया है।
बरामद पैसे को जब्त कर लिया गया है। इसके साथ ही एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के दफ्तर की भी तलाशी ली गयी है।
इसे भी पढ़ें









