लोस चुनाव : सुविधा पोर्टल पर प्रचार गतिविधियों के लिए 73,000 आवेदन मिले

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : निर्वाचन आयोग ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव की घोषणा के बाद से उसके सुविधा पोर्टल को 73,000 से अधिक आवेदन मिले हैं, जिनमें विभिन्न प्रचार गतिविधियों के लिए अनुमति मांगी गई है।

आयोग ने कहा कि पार्टियों और उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत आवेदनों में रैली के लिए मैदान बुक करने, अस्थायी पार्टी कार्यालय खोलने और वीडियो प्रचार वैन संचालित करने जैसे अनुरोध शामिल हैं।

आयोग की ओर से कहा गया है कि पार्टियों और उम्मीदवारों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के मद्देनजर 44,600 से अधिक अनुरोधों को मंजूरी दी गई है।

जारी आंकड़ों के अनुसार, प्राप्त कुल अनुरोधों में से लगभग 11,200 या 15 फीसदी को खारिज कर दिया गया और 10,819 आवेदन रद्द कर दिए गए क्योंकि वे अमान्य थे।

इसे भी पढ़ें

मोदी के दौरे के बाद बोले तेजस्वी- भगवान बनने की कोशिश न करे भाजपा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं