JEE Mains में 70-90 परसेंटाइल, नो टेंशन, देश के टॉप NITs में मिलेगा मौका, ये हैं देश के टॉप NITs

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने JEE Mains सेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है।

इस बार JEE Mains के अप्रैल सेशन के लिए जनरल कैटेगरी का कटऑफ परसेंटाइल 93.2362181 रहा।

2023 की तुलना में ये 2.45 पॉइंट ज्यादा है। ये JEE Advanced के लिए क्वालिफाइंग परसेंटाइल भी है।

पिछले पांच सालों की तुलना में इस बार JEE Advanced के लिए क्वालिफाइंग परसेंटाइल सबसे ज्यादा रहा।

JEE Mains सेशन 1 में कुल 11,70,048 छात्रों ने परीक्षा दी थी। वहीं, JEE Mains सेशन 2 की परीक्षा 10,67,959 छात्रों ने दी थी।

इनमें से कुल 2,50,284 स्टूडेंट्स इस साल JEE Advanced का एग्जाम देंगे। IITs में एडमिशन लेने के लिए JEE Advanced क्वालिफाई करना जरूरी है।

अब जिन बच्चों को 70 से 90 परसेंटाइल मिले हैं, वे टेंशन में हैं कि क्या करें। प्राइवेट कालेजों की भारी भरकम फीस उनके अभिभावकों की जेब पर भारी पड़ रही है।

वे इधर-उधर पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। हम ऐसे बच्चों की समस्या का समाधान लेकर आये हैं।

उनके लिए देश के टॉप NITs में मौका है। इसके अलावा वे अपने राज्य में आरआइटी में भी मौका तलाश सकते हैं।

सबसे बेहतर है कि 70 से 90 परसेंटाइल पाने वाले छात्र JEE Mains स्कोर के बेसिस पर देश के टॉप NITs नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ टेक्नोलॉजी में एडमिशन ले सकते हैं।

इन NITs में दिल्ली, पटना, रायपुर, सिलचर, जालंधर, भोपाल श्रीनगर, गोवा और अगरतला के कालेज शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें

तारक मेहता के सोढ़ी 5 दिनों से लापता

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं