छत्तीसगढ़ में मुठभेड़, 7 नक्सली ढेर

1 Min Read

रायपुर, एजेंसियां। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ में सात नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक नारायणपुर-बीजापुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के प्लाटून नंबर-16 और इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना मिली थी।

इस सूचना पर नारायणपुर, दंतेवाड़ा तथा बस्तर जिले के जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स और विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के संयुक्त दल को गश्त के लिए रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि दल गुरुवार की शाम जब क्षेत्र में था, तो नक्सलियों ने उनपर गोलीबारी शुरू कर दी।

इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच देर रात तक मुठभेड़ जारी रही।

शुक्रवार की सुबह कई नक्सलियों के शव बरामद किये गये।

इसे भी पढ़ें

अधिकारियों ने किया नक्सल क्षेत्रों का दौरा, बूथों पर ली सुरक्षा की जानकारी

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं