मणिपुर में विधायकों के घरों में आगजनी के मामले में 7 और गिरफ्तार [7 more arrested in case of arson in houses of MLAs in Manipur]

1 Min Read

पुलिस ने अब तक 41 उपद्रवियों को पकड़ा

इंफाल, एजेंसियां। मणिपुर पुलिस ने इंफाल में 16 नवंबर को विधायकों के घरों में आगजनी और तोड़फोड़ के मामले में सात और लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, ये गिरफ्तारियां पिछले 2 दिन में की गईं।

काकचिंग से शुक्रवार को तीन लोगों को, जबकि इंफाल वेस्ट से शनिवार को चार लोगों को हिरासत में लिया गया। इन गिरफ्तारियों के साथ विधायकों के घरों में आगजनी के मामले में अब तक कुल 41 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

सभी आरोपियों की हुई पहचानः

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने कहा कि 16 नवंबर को हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान मंत्रियों और विधायकों की संपत्तियों को लूटने और जलाने में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है।

इसे भी पढ़ें

मणिपुर हिंसा- सुरक्षाबलों की गोली से एक प्रदर्शनकारी की मौत, 2 दिन स्कूल बंद

Share This Article
Exit mobile version