टेम्पो से गिरे 7 बक्से में मिले 7 करोड़

1 Min Read

अमरावती, एजेंसियां। आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी में 7 बक्से में छिपाकर 7 करोड़ रुपये कहीं ले जाये जा रहे थे।

सातों बक्सों को एक टेम्पो में लोड कर ले जाया जा रहा था। लेकिन अचानक से टेम्पो एक लॉरी से टकरा गया और सातों बक्से सड़क पर आ गिरे।

इनका ढक्क्न खुल गया और इनसे नोट निकल कर सड़क पर बिखर गये। आचार संहिता के तहत पुलिस ने राशि जब्त कर ली है।

टेम्पो पलटने की घटना इलाके के नल्लाजर्ला मंडल के अनंतपल्ली में हुई है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गयी है।

इसे भी पढ़ें

रूकी ट्रेन से ग्रामीणों ने लूट लिये चावल, 4 गिरफ्तार

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं