फैक्ट्री में लगी आग, कैंडल बनाने वाले 7 मजदूर मरे

1 Min Read

पुणे। पुणे की एक मोमबर्ती बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक आग लगने से सात मजदूरों की दर्दनाक मत हो गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। कई और लोग झुलसे हैं, जिनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है। इसलिए मौत का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।

आग लगने के बाद तुरंत पुलिस और दमकल की टीम को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अबतक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

वहीं मृतकों की पहचान करने में पुलिस लगी हुई है।  घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार पुणे के पिंपरी-चिंचवड़ इलाके में एक जन्मदिन वाली मोमबत्तियों की फैक्ट्री है। कई वर्कर यहां काम कर रहे थे, तभी 8 दिसंबर को दोपहर करीब 3 बजे फैक्ट्री में आग लग गई।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं