बिहार में आईटी असिस्टेंट की 6570 वैकेंसी, कल तक आवेदन का मौका

2 Min Read

पटना, एजेंसियां। बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसायटी ने आईटी असिस्टेंट के 6570 पदों पर भर्ती निकाली है।

उम्मीदवार 31 मई तक ऑफिशियल वेबसाइट state.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ‌

इन पदों में से 4270 पद पुरुष उम्मीदवार और 2300 पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।

शैक्षणिक योग्यता :

मान्यता प्राप्त संस्थान से बीकॉम या एमकॉम या सीए इंटर पास।

जिन लोगों ने सीए इंटर किया हो, उन्हें वरीयता मिलेगी।

वेतन :

20 हजार रुपए प्रतिमाह।

आयु सीमा :

न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है।

जनरल और ईडब्ल्यूएस पुरुष उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 साल है।

महिलाओं की अधिकतम आयु 48 साल है।

एससी, एसटी के लिए अधिकतम आयु 50 साल है।

चयन प्रक्रिया :

लिखित परीक्षा

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

मेडिकल परीक्षण

जरूरी कागजात :

12वीं, ग्रेजुएशन पास या सीए की मार्कशीट

जाति प्रमाण पत्र

निवास प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र

पासपोर्ट साइज फोटो

आधार कार्ड

समग्र आईडी

बैंक पासबुक

ऐसे करें आवेदन :

ऑफिशियल वेबसाइट state.bihar.gov.in पर जाएं।

लेखपाल सह आईटी सहायक भर्ती 2024 पर क्लिक करें।

यहां रजिस्ट्रेशन का लिंक मिलेगा, जिसमें पूरी डिटेल्स भरें।

डॉक्यूमेंट्स अपलोड करके फॉर्म सबमिट करें।

इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

इसे भी पढ़ें

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां को 10 साल की कैद

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं