झारखंड में पहले फेज में 43 सीटों पर 64.86 फीसदी वोटिंग [64.86 percent voting on 43 seats in the first phase in Jharkhand]

1 Min Read

राजस्थान उपचुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ने SDM को थप्पड़ मारा

नई दिल्ली, एजेंसियां। झारखंड विधानसभा चुनाव में पहले फेज में 43 सीटों पर 64.86% वोटिंग हुई। ये आंकड़े शाम 5 बजे तक के हैं।

रांची के आरहंगा में आजादी के बाद पहली बार पोलिंग बूथ बना था। झारखंड के साथ ही 10 राज्यों की 31 विधानसभा और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर वोटिंग खत्म हुई।

राजस्थान के देवली-उनियारा सीट पर कांग्रेस से बागी और निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने SDM अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया। मीणा समरावता मतदान केंद्र जबरन घुसने की कोशिश कर रहे थे।

झारखंड में दो फेज में चुनाव: झारखंड में दूसरे फेज में 38 सीटों 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। रिजल्ट 23 नवंबर को आएंगे। फर्स्ट फेज की 43 में से 14 सीटें कोल्हान, 13 सीटें दक्षिणी छोटानागपुर, 9 सीटें पलामू और 7 सीटें उत्तरी छोटानागपुर डिवीजन की है।

इसे भी पढ़ें

लोकसभा चुनाव के साथ 13 राज्यों में 26 विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव होंगे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं