अंडमान के पास 6 हजार किलो ड्रग्स जब्त, म्यांमार की बोट में 2-2 किलो के 3 हजार पैकेट मिले [6 thousand kg drugs seized near Andaman, 3 thousand packets of 2 kg each found in Myanmar boat]

2 Min Read

कोस्टगार्ड की सबसे बड़ी जब्ती

नई दिल्ली, एजेंसियां। इंडियन कोस्ट गार्ड ने अंडमान-निकोबार आइलैंड के पास से 6 हजार किलो की ड्रग्स जब्त की है। कोस्ट गार्ड के अधिकारी ने सोमवार को बताया कि पोर्ट ब्लेयर से 150 किलो मीटर दूर बैरेन आइलैंड के पास एक नाव से ड्रग्स के 2-2 किलो के 3 हजार पैकेट मिले। नाव में म्यांमार के 6 नागरिक सवार थे। सभी को हिरासत में लिया गया है।

कोस्टगार्ड को देख भागने की कोशिश कीः

कोस्टगार्ड के अधिकारी ने बताया कि 24 नवंबर को कोस्टगार्ड के डोर्नियर एयरक्राफ्ट के रूटीन पेट्रोलिंग के दौरान पायलट को यह बोट दिखाई दी थी। ड्रग्स स्मगलिंग का शक होने पर पायलट ने बोट के पास पहुंचने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने बोट की रफ्तार बढ़ा दी और भागने की कोशिश करने लगे।

पुलिस की मदद से पकड़े गये तस्रकरः

पायलट ने पोर्ट ब्लेयर पुलिस को सूचित किया। कुछ देर बाद पुलिस और कोस्टगार्ड ने मिलकर बोट को पकड़ लिया। जब बोट से तलाशी ली गई तो उसमें करोड़ों रुपए की ड्रग्स मिली। इसकी भारत में तस्करी होनी थी। यह अब तक की सबसे बड़ी खेप थी, जो कोस्टगार्ड ने पकड़ी है।

10 दिन पहले 700 करोड़ रुपए की ड्रग्स पकड़ी थीः


इंडियन कोस्ट गॉर्ड और गुजरात ATS ने 15 नवंबर को गुजरात के पोरबंदर तट से 500 किलो ड्रग्स जब्त की थी। इसकी कीमत 700 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई गई थी। दिल्ली NCB को इस ड्रग्स की जानकारी मिली थी। इसके बाद दिल्ली NCB ने गुजरात NCB, कोस्टगार्ड और नेवी की मदद से एक बोट पकड़ी थी, जिसमें ड्रग्स छिपाई गई थी।

इसे भी पढ़ें

अंडमान-निकोबार के लेफ्टिनेंट गवर्नर से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं