निर्मला सीतारमण के बजट की 6 बड़ी बातें [6 big things about Nirmala Sitharaman’s budget]

2 Min Read
  1. पहली नौकरी वालों के लिए: 1 लाख रुपए से कम सैलेरी होने पर, EPFO में पहली बार रजिस्टर करने वाले लोगों को 15 हजार रुपए की मदद तीन किश्तों में मिलेगी।
  2. एजुकेशन लोन- जिन्हें सरकारी योजनाओं के तहत कोई फायदा नहीं मिल रहा है, उन्हें देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए लोन मिलेगा। लोन का 3 परसेंट तक पैसा सरकार देगी। इसके लिए ई वाउचर्स लाए जाएंगे, जो हर साल एक लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे।
  3. किसान, युवा, महिला और गरीबों के विकास के लिए अलग-अलग योजनाओं के जरिए बेनिफिट स्कीम लाई जाएगी।
  4. 6 करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी।
  5. 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।।
  6. बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल,ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए विशेष स्कीम।
    MSME को बिजनेस जारी रखने के लिए स्पेशल क्रेडिट प्रोग्रामः
    • मुद्रा लोन की रकम 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए।
    • सिडबी की पहुंच बढ़ाने के लिए अगले 3 साल में नई ब्रांच खोली जाएंगी। इनमें से 24 ब्रांच इसी साल खुलेंगी।
    • 50 मल्टी प्रोडक्ट फूड यूनिट सेटअप के लिए मदद देंगे।
    • फूड सेफ्टी लैब खोलने के लिए MSME को मदद दी जाएगी।
    • ई कॉमर्स एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए प्राइवेट सेक्टर के साथ मिलकर स्कीम लाई जाएगी।
    • सरकार इंटर्नशिप के लिए 500 टॉप कंपनियों में 5 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप देने का प्रावधान करेगी।
    सर्विस सेक्टर के लिए वित्त मंत्री का ऐलानः
    • प्राइवेट सेक्टर को हर एरिया में सरकार की स्कीम्स के जरिए मदद दी जाएगी।
    • नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल के जरिए 3.3 लाख करोड़ रुपए कंपनियों को दिए गए।
    • विवादों के निपटारे के लिए अतिरिक्त ट्रिब्यूनल बनाए जाएंगे।
    • रिकवरी के लिए भी अतिरिक्त ट्रिब्यूनल बनाए जाएंगे।
    • शहरों के क्रिएटिव रीडेवलपमेंट के लिए पॉलिसी लाई जाएगी।

इसे भी पढ़ें

महिला और लड़कियों के लिए 3 लाख करोड़ 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं