ReNEET के खिलाफ 56 स्टूडेंट्स पहुंचे सुप्रीम कोर्ट [56 students reached Supreme Court against ReNEET]

1 Min Read

कहा- एग्जाम कैंसिल करना मौलिक अधिकारों के खिलाफ

नई दिल्ली, एजेंसियां। ReNEET के खिलाफ गुजरात के 56 स्टूडेंट्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

दरअसल, देश में NEET कैंसिल करने को लेकर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट में भी एग्जाम कैंसिल करने को लेकर याचिकाएं दायर की गई हैं।

इस बीच याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से ReNEET जैसा कोई भी फैसला न सुनाने की अपील की है।

इन स्टूडेंट्स का कहना है कि ज्यादातर स्टूडेंट्स ने दो साल की कड़ी मेहनत और 100% लगन के साथ एग्जाम दिया था।

ऐसे में एग्जाम कैंसिल करने का फैसला स्टूडेंट्स के हित में नहीं होगा और ये उनके मौलिक अधिकार – आर्टिकल 14 का उल्लंघन है।

एग्जाम कैंसिल करने की जगह OMR शीट का रिइवैल्यूएशन बेहतर विकल्प है। दोषियों को कड़ी सजा हो, लेकिन एग्जाम कैंसिल न किया जाए।

इसे भी पढ़ें

यहां देखें NEET रीएग्जाम का रिजल्ट, 67 से घटकर 61 हुए टॉपर्स

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं