GST काउंसिल की 53वीं मीटिंगः ऑनलाइन गेमिंग और फर्टिलाइजर पर टैक्स कम करने पर चर्चा [53rd meeting of GST Council: Discussion on reducing tax on online gaming and fertilizer]

2 Min Read

जीएसटी फ्रेमवर्क को सरल बनाने पर भी फोकस

नई दिल्ली, एजेंसियां। GST काउंसिल की 53वीं मीटिंग आज 22 जून को हुई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक की अध्यक्षता की। इस मीटिंग में ऑनलाइन गेमिंग और फर्टिलाइजर पर टैक्स कम करने पर चर्चा हुई।

अभी फर्टिलाइजर पर 5% की दर से GST लगता है, जबकि सल्फ्यूरिक एसिड और अमोनिया जैसे कच्चे माल पर 18% GST लगता है।

फर्टिलाइजर पर टैक्स कम करने का मुद्दा सितंबर 2021 और जून 2022 में हुई 45वीं और 47वीं मीटिंग में रखा गया था।

GST स्ट्रक्चर को सुव्यवस्थित करने पर विचार

इस मीटिंग में GST स्ट्रक्चर को सुव्यवस्थित करने, अनुपालन बढ़ाने और इंडस्ट्री की चिंताओं को सुलझाने के मकसद से भी कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी चर्चा हुई है।

निर्मला सीतारमण ने औपचारिक रूप से केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के ठीक एक दिन बाद, GST काउंसिल ने 53वीं जीएसटी काउंसिल की मीटिंग की तारीख की घोषणा की थी।

पिछली मीटिंग में ऑनलाइन गेमिंग पर 28% टैक्स लगा था

जीएसटी काउंसिल की पिछली मीटिंग 7 अक्टूबर, 2023 को हुई थी। इस मीटिंग में, जीएसटी काउंसिल ने ऑनलाइन गेमिंग, कैसीनो और घुड़दौड़ पर 28% शुल्क लगाने का फैसला किया था।

इसे भी पढ़ें

GST GOM की बैठक आज, सम्राट चौधरी बने संयोजक

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं