मणिपुर में CAPF की 50 और कंपनियां जाएंगी, शाह ने लगातार दूसरे दिन मीटिंग की [50 more CAPF companies will go to Manipur, Shah held meeting for the second consecutive day]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्र सरकार ने मणिपुर हिंसा पर काबू पाने के लिए सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPF) की 50 और कंपनियां (5 हजार जवान) भेजने का फैसला लिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने लगातार दूसरे दिन राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मीटिंग की।

7 जिलों में अगले दो दिन इंटरनेट बैन:

मणिपुर के 9 में से 7 जिलों में 16 नवंबर से हिंसा जारी है। इंफाल पश्चिम, इंफाल पूर्व, बिष्णुपुर, काकचिंग, कांगपोकपी, थौबलर चुराचांदपुर में इंटरनेट-मोबाइल सर्विस पर लगा बैन 20 नवंबर बढ़ा दिया गया है। इन जिलों में स्कूल-कॉलेज भी बंद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें

मणिपुर हिंसा- सुरक्षाबलों की गोली से एक प्रदर्शनकारी की मौत, 2 दिन स्कूल बंद 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं