Emergency Film:
मुंबई, एजेंसियां। भारतीय सिनेमा की कालजयी फिल्म शोले एक बार फिर रिलीज होने जा रही है। इस बार इसे बड़े पर्दे पर देखने को लेकर फैंस पहले से ही उत्साहित हैं। इस बार अपने असली, अनकट रूप में फिल्म सिनेमा हल में आ रही है।
Emergency Film:इटली में वर्ल्ड प्रीमियरः
1975 में रिलीज़ हुई रमेश सिप्पी निर्देशित इस क्लासिक फिल्म का पूरा संस्करण शुक्रवार को इटली के बोलोना शहर में प्रतिष्ठित इल सिनेमा रित्रोवातो फिल्म फेस्टिवल में दिखाया जाएगा। यह शोले का वर्ल्ड प्रीमियर माना जा रहा है, और फिल्मप्रेमियों के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है।
Emergency Film:50 साल पहले काटे गये दृश्य जोड़े गयेः
इस अनकट संस्करण में वे दृश्य और मूल क्लाइमेक्स शामिल हैं, जो सेंसर की आपत्ति के चलते 50 साल पहले अंतिम फिल्म से हटा दिए गए थे। फेस्टिवल में यह खास स्क्रीनिंग पियाज़्ज़ा मत्जोरे की विशाल ओपन-एयर स्क्रीन पर होगी, जो यूरोप की सबसे बड़ी स्क्रीनों में एक है।
Emergency Film:शोले का एक-एक किरदार अमर हो गयाः
सलीम-जावेद की कलम से निकली इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की जोड़ी जय-वीरू के रूप में अमर हो गई। साथ ही हेमा मालिनी, जया भादुड़ी, संजीव कुमार और अमजद ख़ान के यादगार किरदारों ने शोले को भारतीय जनमानस में स्थायी जगह दिला दी। गब्बर सिंह का किरदार भारतीय सिनेमा के सबसे खौफनाक और मशहूर खलनायकों में माना जाता है।
Emergency Film:204 मिनट की है फिल्मः
यह 204 मिनट की फिल्म अच्छाई और बुराई के टकराव की एक क्लासिक कहानी है, जो काल्पनिक गांव ‘रामगढ़’ में घटित होती है। जय और वीरू को पूर्व पुलिस अफसर ठाकुर बलदेव सिंह उस डाकू गब्बर सिंह से बदला लेने के लिए काम पर रखते हैं, जिसने ठाकुर का पूरा परिवार तबाह कर दिया और उसके दोनों हाथ काट दिए।
Emergency Film:जबरदस्त लोकप्रियता और सेंसर का दबावः
शोले जब पहली बार रिलीज़ हुई थी, तब मुंबई के मिनर्वा थिएटर में यह लगातार पांच साल तक चली। यह वह दौर था जब हर शादी, हर नुक्कड़, हर राजनीतिक मंच पर इसके संवाद गूंजते थे। बीबीसी के एक ऑनलाइन पोल में इसे फिल्म ऑफ द मिलेनियम और ब्रिटिश फिल्म इंस्टीट्यूट के सर्वे में सर्वश्रेष्ठ भारतीय फिल्म का दर्जा मिला। आरडी बर्मन का संगीत और इसके संवाद इतनी लोकप्रियता बटोर चुके हैं कि लाखों रिकॉर्ड और कैसेट बिक चुके हैं।
इसे भी पढ़ें
इमरजेंसी के 50 सालः PM सहित पूरी कैबिनेट ने मौन रखा मोदी बोले- कांग्रेस ने लोकतंत्र को कैद किया









