NEET रीएग्जाम के खिलाफ 5 छात्र पहुंचे सुप्रीम कोर्ट [5 students reached Supreme Court against NEET re-exam]

1 Min Read

OMR शीट में गड़बड़ी की याचिका पर 8 जुलाई को अगली सुनवाई

नई दिल्ली, एजेंसियां। सुप्रीम कोर्ट में NEET UG के रीएग्जाम के खिलाफ 5 छात्रों ने याचिका दायर की है।

उन्होंने NEET रीएग्जाम रद्द किए जाने की मांग की है। याचिकाकर्ताओं ने रीएग्जाम की बजाय देश के सभी कैंडिडेट्स की OMR शीट का रिइवैल्यूएशन किए जाने की अपील की है।

रीएग्जाम रद्द करने की मांग

NEET UG एग्जाम की OMR-शीट में गड़बड़ियों में NTA अधिकारियों की भूमिका से जुड़ी याचिका में 1 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस सीटी रविकुमार और जस्टिस मनोज मिश्रा की वेकेशन बेंच मामले की सुनवाई की।

इस दौरान याचिकाकर्ता ने कहा कि उसने एग्जाम में टॉप किया है, लेकिन NTA अधिकारियों ने OMR शीट के साथ छेड़छाड़ की।

इस पर कोर्ट ने कहा कि आप जिस एग्जाम में OMR से छेड़छाड़ का आरोप लगा रहे हैं, वो पहले ही खत्म हो चुका है। इस मामले की अगली सुनवाई 8 जुलाई को होगी।

इसे भी पढ़ें

यहां देखें NEET रीएग्जाम का रिजल्ट, 67 से घटकर 61 हुए टॉपर्स

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं