5 star hotels:
पटना, एजेंसियां। बिहार की राजधानी पटना में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए तीन नये फाइव स्टार होटल के निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बीरचंद पटेल पथ पर स्थित होटल पाटलिपुत्र अशोक की 1.5 एकड़ जमीन पर एक आधुनिक फाइव स्टार होटल का निर्माण किया जाएगा। इस परियोजना के लिए मेसर्स कुमार इंफ्राट्रेड एंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड, पटना को 60 वर्ष+30 वर्ष की अवधि के लिए लीजहोल्ड अधिकार दिए गए हैं।
5 star hotels: पाटलिपुत्र अशोक की जगह बनेगा नया फाइव स्टार होटलः
चयनित एजेंसी को मौजूदा होटल पाटलिपुत्र अशोक की संरचना को ध्वस्त कर भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के मानदंडों और दिशानिर्देशों के अनुसार न्यूनतम 100 कमरों वाला फाइव स्टार होटल बनाना होगा। इसके लिए एजेंसी ने तीन अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित होटल ब्रांड्स – जेडब्ल्यू मैरियट, हयात रीजेंसी और आईटीसी होटल को शॉर्टलिस्ट किया है। इनमें से किसी एक ब्रांड को होटल के संचालन और प्रबंधन (ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट) के लिए चुना जाएगा।
5 star hotels: 150 दिन में 5 स्टार होटल ब्रांड से एमओयू करना अनिवार्यः
परियोजना के तहत, मेसर्स कुमार इंफ्राट्रेड एंटरप्राइजेज को लेटर ऑफ अवार्ड (एलओए) मिलने के 150 दिनों के भीतर एक प्रतिष्ठित फाइव स्टार होटल ब्रांड के साथ ऑपरेशन एंड मैनेजमेंट के लिए अनुबंध को अंतिम रूप देना होगा। एजेंसी को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (बीएसटीडीसी) को 7.57 करोड़ रुपये का वार्षिक लीज प्रीमियम (करों और जीएसटी को छोड़कर) देना होगा, जो हर पांच साल में 10% की दर से बढ़ेगा। इसके अलावा, 11 साल की अवधि में 28.5 करोड़ रुपये का एमवीआर मूल्य भी बीएसटीडीसी को चुकाना होगा। यदि यह राशि एकमुश्त दी जाती है, तो यह ब्याजमुक्त होगी, अन्यथा बकाया राशि पर 9.5% की दर से ब्याज लागू होगा।
इसे भी पढ़ें
Nitish Sarkar: बिहारः नीतीश सरकार को गिराने की साजिश, इंजीनियर निकला मास्टर माइंड







