UP में 5 नदियां उफनाई, 5 लाख लोग प्रभावित, 3 शहरों में स्कूल बंद [5 rivers overflowed in UP, 5 lakh people affected, schools closed in 3 cities]

2 Min Read

बंगाल में 2 मौतें, MP-राजस्थान में अलर्ट

नई दिल्ली, एजेंसियां। उत्तर प्रदेश में बारिश के कारण 21 जिलों में 5 लाख लोग प्रभावित हैं।

यमुना, घाघरा, शारदा, सरयू और अजीर नदियां खतरे के निशान को पार कर गईं। प्रयागराज, मिर्जापुर और इटावा में आज 8वीं तक के स्कूल बंद हैं।

लखीमपुर खीरी में 220 गांव और जालौन में 15 से अधिक गांव यमुना में डूबे गए हैं। वाराणसी में गंगा खतरे के निशान से महज 44cm दूर है। 85 घाट और 2000 छोटे-बड़े मंदिर डूबे हैं।

बिहार में भी उफन रही नदियां

नेपाल में तेज बारिश के कारण बिहार की नदियां भी उफान पर हैं। पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ने पर दियारा इलाके के 76 स्कूलों को 21 सिंतबर तक बंद कर दिया है। नालंदा में भी जिरायन नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है।

चक्रवात ने बंगाल को किया बेहाल

पश्चिम बंगाल के बीरभूम, बांकुरा, हावड़ा, हुगली, नॉर्थ-साउथ 24 परगना, ईस्ट-वेस्ट मेदिनीपुर, वेस्ट बर्धमान जिलों में भी बाढ़ जैसे हालात हैं।

राज्य में 24 घंटे में 2 लोगों की मौत भी हुई। चक्रवात के बाद हुई बारिश ने बंगाल को बेहाल कर दिया है।

इसे भी पढ़ें

झारखंड में उफनाईं नदियां, तेनुघाट-कांके डैम के फाटक खोले गए

Share This Article
Exit mobile version