छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या

1 Min Read

रायपुर, एजेंसियां। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़ जिले में एक युवक ने एक ही परिवार के 5 लोगों को मार डाला।

बताया जा रहा है कि हथौड़ा और कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की गई है। इसके बाद आरोपी ने खुद फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली।

पूरा मामला सलीहा थाना क्षेत्र के थरगांव का है। मरने वालों में हेमलाल, जगमती, मीरा और मीरा के बेटे सहित 2 मासूम बच्चे शामिल हैं।

परिवार को मौत के घाट उतारने वाले का नाम पप्पू टेलर है, जो पड़ोस में ही रहता था।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के SP पुष्कर शर्मा ने बताया कि पुलिस बल को मौके पर रवाना किया गया है। मामले में जांच के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।

इसे भी पढ़ें

यौन उत्पीड़न मामले में प. बंगाल राजभवन के 4 कर्मियों पर FIR

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं