चेन्नई एयर शो में 5 लोगों की मौत: मंत्री बोले- गर्मी से जान गई [5 people died in Chennai Air Show: Minister said – died due to heat]

1 Min Read

विपक्ष बोला- लोग 10 किमी पैदल चले, पानी नहीं था

चेन्नई, एजेंसियां। 6 अक्टूबर को चेन्नई में एयर शो देखने पहुंचे 5 लोगों की मौत हुई थी। इस पर तमिलनाडु के हेल्थ मिनिस्टर सुब्रमण्यन ने कहा कि 15 लाख लोगों की भीड़ थी, गर्मी ज्यादा थी इसलिए 5 लोगों की मौत हुई।

एयरफोर्स ने जितनी फैसिलिटी मांगी, उससे ज्यादा मुहैया कराई गई थीं। वहीं, AIADMK नेता कोवई सत्यन ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।

लोगों को 10 किमी पैदल चलना पड़ा। पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। पूरा प्रशासन CM स्टालिन, उनके बेटे और परिवार की सेवा में लगा हुआ था। वे AC टेंट में बैठे हुए थे।

200 से ज्यादा लोग बेहोश हुए थे:

एयर शो देखने के लिए चेन्नई के मरीना बीच पर 15 लाख लोग जमा हुए। भारी भीड़ और गर्मी के चलते पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 200 से ज्यादा लोग बेहोश हो गए।

21 साल के बाद चेन्नई में कोई फ्लाईपास्ट और एरियल डिस्प्ले शो हुआ। एयर शो का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ है।

इसे भी पढ़ें

चेन्नई में एयर शो देखने गए 3 लोगों की मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं