बिहार में सियासत गरमाई, सोमवार को है फ्लोर टेस्टिंग
पटना। बिहार में सोमवार 12 फरवरी को फ्लोर टेस्टिंग होनी है। पर इससे पहले ही बिहार की सियासत गरमा गई है।
जदयू एक भोज कार्यक्रम में पार्टी के 5 विधायक गैरहाजिर रहे। इससे नीतीश कुमार की टेंशन बढ़ गई है। यह बैठक सह भोज का कार्यक्रम JDU नेता श्रवण कुमार के आवास पर होना था।
इसमें पार्टी के 5 विधायक नदारत रहे। इससे सिर्फ नीतीश नहीं, बल्कि JDU की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इतना ही नहीं बिहार की नई नवेली एनडीए सरकार पर खतरा मंडराने लगा है।
बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार इन विधायकों के नहीं पहुंचने से खासे नाराज हैं। वह महज 10 मिनट बाद ही बैठक से चले गये।
बता दें कि नीतीश कैबिनेट में मंत्री श्रवण कुमार ने अपने आवास पर आज भोज का आयोजन का किया था। भोज के दौरान बैठक में सोमवार को होने वाले फ्लोर टेस्ट पर चर्चा होनी थी।
हालांकि बाद में पार्टी की और से कहा गया कि विधायक धीरे-धीरे पहुंच रहे हैं।
जो 5 विधायक श्रवण कुमार के आवास पर नहीं पहुंचे, उनमें डॉ संजीव, गूंजेश्वर शाह, बीमा भारती, शालिनी मिश्रा और सुदर्शन कुमार शामिल हैं।
हालांकि JDU की ओर से बाद में यह भी कहा गया कि कुछ विधायक बीमार हो गए हैं। यह भी कहा गया कि कुछ विधायक पारिवारिक कारणों से पटना नहीं पहुंच सके हैं।
वहीं, राजनीतिक जानकार बता रहे हैं कि सबकुछ ठीक नहीं है। चर्चा है कि तेजस्वी यादव का बयान सोमवार को फ्लोर टेस्ट में गुल खिला सकता है। उन्होंने कहा था कि फ्लोर टेस्ट से पहले खेला होगा।
इसे भी पढ़ें
प्रधानमंत्री मोदी अबू धाबी में करेंगे पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन









