कोलकाता, एजेंसियां। पश्चिम बंगाल में लगातार 3 दिनों में सामूहिक पिटाई से 5 लोगों की मौत हुई है।
हुगली के तारकेश्वर में चोर के संदेह में बेरहमी से पिटाई से एक युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम विश्वजीत मन्ना है।
वह पेशे से ड्राइवर था। पुलिस के मुताबिक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शुक्रवार, शनिवार, रविवार यानि की लगातार तीन दिन बंगाल में मौत की कई शिकायतें आईं है।
बंगाल में लगातार घट रही हिंसा की घटनाओं की वजह से प्रशासन की काफी फजीहत हो रही है।
माबलिंचिंग की घटनाएं बढ़ी
परिजनों के मुताबिक विश्वजीत को रविवार की रात इलाके के कुछ युवक घर से बुलाकर ले गये थे।
उनका कहना था कि एक कार खो गई है। जिसके बाद परिजनों ने विकास सामंत उनके बेटे देवकांत सामंत और कुछ अन्य लोगों पर कार चोरी के संदेह में पिटाई करने का आरोप लगाया है।
मृतक विश्वजीत की मां के बयान के मुताबिक, उसे चोर होने के शक में घर से बाहर निकाला गया और जमकर पीटा गया।
लड़का बार-बार कहता रहा कि उसने चोरी नहीं की है। किसी ने उनकी कोई बात नहीं सुनी।
पिटाई में विश्वजीत बेहोश हो गया और बाद में परिवार के सदस्यों ने उसे रात करीब दो बजे तारकेश्वर ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
आरोपी विकास सामंत और उसके बेटे देवकांत सामंत को तारकेश्वर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पांडुआ में माइक्रोफोन बजाने के विवाद में युवक की पिटाई
वहीं, पांडुआ में मनसा पूजा का माइक्रोफोन बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीट कर हत्या कर दी गयी।
मृतक की पत्नी ने आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। पिछले शुक्रवार को झाड़ग्राम में चोर होने के संदेह में दो युवकों की सामूहिक रूप से पिटाई की गई थी। उनमें से एक की मौत हो गई।
एक अन्य का अस्पताल में इलाज चल रहा है.पिछले कुछ दिनों में बंगाल में कई जगहों पर सामूहिक पिटाई के कई आरोप सामने आ रहे हैं।
कहीं बच्चे के अपहरण के शक में तो कहीं चोर होने के शक में सामूहिक पिटाई के आरोप लग रहे हैं।
इसे भी पढ़ें
बंगाल में बीच सड़क युवती से बर्बरता, डंडे और लात से पिटाई, बाल पकड़कर खींचा









