झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम के खाते से 44 करोड़ रुपये फर्जी तरीके से पर्यटन निगम के खाते में ट्रांसफर [44 crore rupees fraudulently transferred from the account of Jharkhand Energy Production Corporation to the account of Tourism Corporation]

1 Min Read

रांची, एजेंसियां । झारखंड ऊर्जा उत्पादन निगम लिमिटेड (JUVNL) के पेंशनधारियों के लिए बनाए गए ट्रस्ट के खाते से करीब 44 करोड़ रुपये फर्जी तरीके से झारखंड पर्यटन विकास निगम लिमिटेड (JTDC) के खाते में ट्रांसफर कर दिए गए।

यह मामला सामने आने के बाद ऊर्जा निगम के अधिकारियों के होश उड़ गए। जानकारी के मुताबिक, ट्रस्ट के खाते में लगभग 150 करोड़ रुपये जमा थे, जिनमें से 44 करोड़ रुपये जेटीडीसी के खाते में हस्तांतरित कर दिए गए।

जांच जारी, साइबर क्राइम का शक

पिछले दो दिनों से ऊर्जा निगम के अधिकारी और बैंक अधिकारी इस घटना की गहन जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में पुष्टि हुई है

कि यह राशि ऊर्जा उत्पादन निगम के खाते से जेटीडीसी के खाते में भेजी गई है। हालांकि, विभागीय जांच चलने के कारण अभी तक अधिकारियों ने हस्तांतरित की गई कुल राशि का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है।

सूत्रों के अनुसार, बैंक ने इसे एक गलती बताया है और बैंक प्रबंधन भी इस मामले की जांच में जुटा हुआ है। साइबर क्राइम की संभावना को लेकर भी जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें


झारखंड कांग्रेस का चुनावी अभियान शुरू 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं