बिहार में जिउतिया पर्व के दौरान डूबने से 43 मौतें, इनमें 37 बच्चे [43 deaths due to drowning during Jiutiya festival in Bihar, including 37 children]

1 Min Read

16 जिलों में हुए हादसे

पटना, एजेंसियां। बिहार में जिउतिया पर्व के दौरान नदी और तालाबों में नहाने के दौरान हादसों में 43 लोगों की मौत हो गई। इनमें 37 बच्चे और 6 महिलाएं शामिल हैं।

ये हादसे राज्य के 16 जिलों में 24 और 25 सितंबर को हुए। सबसे ज्यादा 10 मौतें औरंगाबाद जिले में हुई हैं।

यहां दो अलग-अलग घटनाओं में 8 बच्चे डूब गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

संतानों के लिए व्रत रखती हैं महिलाए

यह पर्व बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी के हिस्से में मनाया जाता है। महिलाएं इस दिन अपनी संतान की लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य के लिए 24 घंटे तक बिना कुछ खाए-पीए व्रत रखती हैं। इसमें भगवान जीमूतवाहन की पूजा होती है।

इसे भी पढ़ें

मंत्री दीपिका और बेबी देवी एवं कल्पना ने पलामू में ग्रामीण के घर में की जितिया पूजा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं