4 Youths Drowning: कल्वर्ट में नहा रहे 4 युवकों की डूबने से मौत

2 Min Read

4 Youths Drowning:

सरायकेला। सरायकेला-खरसावां जिले के दलाईकेला और जोजोडीह गांव के बीच बने नाले में 4 युवक बह गए। चारों की डूबने से मौत हो गई। ये युवक कल्वर्ट में नहाने गये थे।

देखते-देखते बढ़ गया जलस्तरः

जानकारी के अनुसार, शनिवार को ये चारों युवक नाले के पास बने कलवर्ट के पास नहाने गए थे। लगातार बारिश के कारण जलस्तर बढ़ जाने से सभी युवक पानी के तेज बहाव में बह गए। कुछ देर बाद उन्हें नाले में आगे की ओर अचेत अवस्था में पाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को तत्काल खरसावां के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की पहचान सिद्धेश्वर मंडल (17), हरिबास दास (20), मनोज साहू (20) और सुनील साहू (16) के रूप में हुई है।

पुलिस जुटी जांच मेः

घटना की सूचना मिलते ही खरसावां बीडीओ प्रधान माझी और थाना प्रभारी गौरव कुमार मौके पर पहुंचे। प्रशासन ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे से गांव में मातम पसरा हुआ है, और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से बारिश के दौरान जल स्रोतों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें

GARHWA: गढ़वा में 4 बच्चियों की तालाब में डूबने से मौत

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं